झारखंड: झारखंड के उग्रवाद प्रभावित पलामू और लातेहार जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद बड़ी संख्या में विस्फोटक और कारतूस बरामद किए गए।
पलामू के पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने पीटीआई भाषा को बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब छह बजे शुरू हुयी। मुठभेड़ पलामू जिले से लगे लातेहार के मनेका थाने के तहत पगार..सेलदाग गांवों में हुयी।
लातेहार के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि बड़ी संख्या में डेटोनेटर, 95 कारतूस के अलावा अन्य विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है। इस बीच खूंटी जिले से मिली एक खबर के अनुसार तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।