1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: बडगाम के चादुरा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेेेर किया एक आतंकी, तलाशी अभियान जारी

जम्‍मू कश्‍मीर: बडगाम के चादुरा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेेेर किया एक आतंकी, तलाशी अभियान जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2019 07:29 am IST,  Updated : Jun 30, 2019 09:45 am IST

मध्य जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में आज फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ बडगाम के चादुरा क्षेत्र में चल रही है।

Jammu Kashmir
 - India TV Hindi
Jammu Kashmir  

अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मध्‍य जम्‍मू कश्‍मीर के बडगाम जिले में आज फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई। यह मुठभेड़ बडगाम के चादुरा क्षेत्र में हुई। इस मुठभेड़ मेंं ​सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। आतंकी के पास से हथियार भी बराम किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र की पूरी तरह से जांच कर ली है। फिलहाल उस घर की तलाशी की जा रही है, जिसमें आतंकी छिपे हुए थे। सुरक्षा बलों को दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। तलाशी अभियान जारी है। बता दें कि आज जम्‍मू से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई है। इस यात्रा पर किसी भी आतंकी साजिश को लेकर सुरक्षाबल पूरी तरह से मुस्‍तैद हैं। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार सुबह मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बुगाम इलाके में घेराबंदी कर खोज अभियान शुरू किया । उन्होंने बताया कि बल के जवान खोज अभियान में जुटे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दी। अधिकारी ने बताया कि बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी । उन्होंने यह भी बताया कि आखिरी जानकारी मिलने तक गोलीबारी जारी थी और विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत