1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: हंदवाड़ा मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को किया ढेर, इंटरनेट सेवाएं बाधित

जम्‍मू कश्‍मीर: हंदवाड़ा मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को किया ढेर, इंटरनेट सेवाएं बाधित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2019 07:32 am IST,  Updated : Mar 07, 2019 07:32 am IST

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार सुरक्षा बलों ने एक अज्ञात शख्स को मार गिराया है।

Encounter Jammu Kashmir- India TV Hindi
Encounter Jammu Kashmir

जम्‍मू कश्‍मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी हैं। प्राप्‍त सूचना के अनुसार सुरक्षा बलों ने एक अज्ञात शख्‍स को मार गिराया है। फिलहाल उसका शव बरामद नहीं हुआ है। क्षेत्र में तनाव भरे माहौल को देखते हुए वहां इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 

बताया जा रहा है कि उत्‍तरी कश्‍मीर में हंदवाड़ा के बदेरपयी इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों के संयुक्‍त दस्‍तों और आतंकियों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस फायरिंग में एक अज्ञात व्‍यक्ति को मार गिराया गया है। फिलहाल उसका शव बरामद नहीं हो सका है। क्षेत्र में तनाव के माहौल को देखते हुए इलाके की इंटरनेट सेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत