1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: पुलवामा के बांडजू में एन्काउंटर, 2 आतंकवादी ढेर, CRPF का एक जवान शहीद

जम्मू कश्मीर: पुलवामा के बांडजू में एन्काउंटर, 2 आतंकवादी ढेर, CRPF का एक जवान शहीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2020 06:50 am IST,  Updated : Jun 23, 2020 08:44 am IST

यह एन्काउंटर पुलवामा के बांडजू क्षेत्र में हुआ है। इस एन्काउंटर में दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है।

jammu Kashmir encounter- India TV Hindi
jammu Kashmir encounter Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एन्काउंटर शुरू हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एन्काउंटर पुलवामा के बांडजू क्षेत्र में हुआ है। इस एन्काउंटर में दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। वहीं सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को यहां पर आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना की 55 राष्ट्रीय रायफल और सीआरपीएफ ने जॉइंट आपरेशन शुरू कर दिया। सुरक्षाबल जैसे ही आतंकी ठिकाने के पास पहुंचे, वहां मौजूद आतंकवादियों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस जवाबी हमले में दो आतंकी ढेर हो गए। फिलहाल सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बुंडजू में मंगलवार सुबह घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। मुठभेड़ अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत