1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: पुलवामा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किए 3 आतंकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2020 07:52 am IST,  Updated : Dec 09, 2020 02:55 pm IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार तड़के एन्काउंटर शुरू हो गया है। यहां आतंकियों के छिपे होने की खबर सुरक्षाबलों को मिली थी।

Encounter in Pulwama- India TV Hindi
Encounter in Pulwama Image Source : PTI

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार तड़के एनकाउंटर शुरू हुआ। यहां आतंकियों के छिपे होने की खबर सुरक्षाबलों को मिली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एन्काउंटर पुलवामा के टिकेन क्षेत्र में हुआ।  सुरक्षाबलों ने 3 अज्ञात आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस बीच जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल इस कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। 

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक असैन्य नागरिक घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज तड़के पुलवामा जिले के टिकन इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में पहले दो आतंकवादी मारे गए और एक असैन्य नागरिक घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बार मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत