1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 4 आतंकवादी मारे गए

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 4 आतंकवादी मारे गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2020 09:50 am IST,  Updated : Apr 22, 2020 10:42 am IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ आतंकवादियों की जबर्दस्त मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक चार आतंकवादी मारे गए।

Encounter in Jammu Kashmir- India TV Hindi
Encounter in Jammu Kashmir Image Source : PTI

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ आतंकवादियों की जबर्दस्त मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक चार आतंकवादी मारे गए। फिलहाल सेना ने यह अभियान खत्म कर दिया है। इलाके में तलाशी अभियान फिलहाल जारी है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में सीमा से सटे इलाकों में पिछले कई दिनों से पाकिस्तान द्वारा सीज फायर का उल्लंघन कर आतंकियों को भारतीय सीमा में प्रवेश कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शोपियां के मेल्होरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि अभी तक मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत