1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किए हिज्बुल के तीन आतंकी

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किए हिज्बुल के तीन आतंकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 01:52 pm IST

जम्मू कश्मीर में आज एक एन्काउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। शोपियां में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है।

shopian encounter - India TV Hindi
shopian encounter 

जम्मू कश्मीर में आज एक एन्काउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। शोपियां में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। इनमें पुलिस का एक भगोड़ा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़े शोपियां के वाची इलाके में हुई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को ढेर करने के बाद से इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की गोपनीय सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के वाची क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आंतिवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया,‘‘मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए।’’ 

उनमें से एक आतंकवादी की पहचान आदिल अहमद के तौर पर हुई है। वह विशेष पुलिस अधिकारी था जो 2018 में बल छोड़ कर वाची के तत्कालीन विधायक एजाज अहमद मीर के आधिकारिक आवास से सात एके रायफल ले कर फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि शेष दो आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत