1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इलाहाबाद हाईकोर्ट का UP सरकार को निर्देश तिरंगा फहराने को जारी हो सर्कुलर

इलाहाबाद हाईकोर्ट का UP सरकार को निर्देश तिरंगा फहराने को जारी हो सर्कुलर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 01, 2015 07:01 pm IST,  Updated : Sep 01, 2015 07:01 pm IST

नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश दिये हैं कि मदरसों में 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान लागू करने के लिये सर्कुलर जारी करे। इस मामले की अगली

UP सरकार तिरंगा फहराने...- India TV Hindi
UP सरकार तिरंगा फहराने को मदरसों को जारी करेगी सर्कुलर

नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश दिये हैं कि मदरसों में 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान लागू करने के लिये सर्कुलर जारी करे। इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।

अलीगढ़ के समाजसेवी अरुण गौड़ ने हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में शिकायत की थी कि मदरसों को सरकारी अनुदान मिलता है। इसके बावजूद वहां न तो तिरंगा फहराया जाता है न ही राष्ट्रगान गाया जाता है। हाईकोर्ट ने यूपी के चीफ सेक्रेट्री को निर्देश दिये हैं कि वो तुरंत सर्कुलर जारी करें और 22 सिंतबर तक यूपी सरकार की मदरसा नीती स्पष्ट करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत