1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. EPFO आयुक्त 14.5 लाख रिश्वत के मामले में गिरफ्तार

EPFO आयुक्त 14.5 लाख रिश्वत के मामले में गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Jan 18, 2016 10:58 pm IST,  Updated : Jan 18, 2016 10:58 pm IST

चेन्नई: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को कहा कि उसने यहां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के एक क्षेत्रीय आयुक्त सहित तीन अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक

bribe- India TV Hindi
bribe

चेन्नई: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को कहा कि उसने यहां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के एक क्षेत्रीय आयुक्त सहित तीन अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, "सीबीआई ने चेन्नई के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त दुर्गा प्रसाद, ईपीएफओ के दो प्रवर्तन अधिकारियों और चार अन्य लोगों को लगभग 14.5 लाख रुपये के एक कथित रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है।"

सीबीआई ने बाद में एक बयान में कहा कि ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त, दो प्रवर्तन अधिकारियों, शहर के एक संस्थान समूह और दलाल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई के अनुसार, प्रसाद ने कथित तौर पर एक संस्थान समूह की मदद करने के एवज में उससे 25 लाख रुपये रिश्वत मांगे थे। यह मदद समूह के कर्मचारियों के संदर्भ में भविष्य निधि कटौती के उद्देश्य के लिए वेतन के साथ गड़बड़ी के मामले में करनी थी।

सीबीआई ने जाल बिछा कर उस वाहन को रोक लिया, जिस पर प्रसाद सवार थे और एक दलाल से 14.5 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेकर जा रहे थे। सीबीआई ने संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि रिश्वत की राशि उसी ने दलाल को कथित तौर पर सौंपी थी।

प्रसाद के आवास और कार्यालय तथा अन्य 18 स्थानों की तलाशी ली गई, जिसमें दलाल के परिसर शामिल थे। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और संपत्ति दस्तावेज बरामद हुए। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत