अहमदाबाद: भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश ए एम अहमदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर परोक्ष हमला बोलते हुए आज मुस्लिमों से कहा कि वे निक्कर पहनकर और लाठी (संगठन की पारंपरिक पोशाक) लेकर चलने वालों सेे भयभीत होकर मतदान नहीं करें।
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की ओर से शहर के बाहर स्थित मुस्लिम बहुल सरखेज इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में RSS का नाम लिए बिना कहा, उन लोगों से भयभीत नहीं हों जो निक्कर पहनकर और हाथों में लाठियां लेकर सड़कों पर निकलते हैं। वे चुनावों के दौरान ही बाहर निकलते हैं ताकि लोगों में भय उत्पन्न किया जा सके। ये चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा होता है।
अहमदी ने मुस्लिमों से अनुरोध किया कि वे भयभीत होकर मतदान नहीं करें।