1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोटों के बाद लगी भीषण आग

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोटों के बाद लगी भीषण आग

 Written By: IANS
 Published : Mar 25, 2017 10:37 pm IST,  Updated : Mar 25, 2017 10:37 pm IST

मध्यप्रदेश के जबलपुर के खमरिया क्षेत्र में स्थित आयुध निर्माणी फैक्ट्री (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) में शनिवार की देर शाम को बमों के धमाकों के बाद आग लग गई। प्रशासन ने आग पर काबू पाने का दावा किया है।

Jabalpur- India TV Hindi
Jabalpur Image Source : PTI

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर के खमरिया क्षेत्र में स्थित आयुध निर्माणी फैक्ट्री (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) में शनिवार की देर शाम को बमों के धमाकों के बाद आग लग गई। प्रशासन ने आग पर काबू पाने का दावा किया है। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

जबलपुर के कलेक्टर एम.सी. चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि आयुध निर्माण फैक्ट्री के एफ-तीन सेक्शन में देर शाम को अचानक बमों में कई विस्फोट हुए और आग लग गई। इस आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इन धमाकों में कोई घायल अथवा हताहत नहीं हुआ है। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को इटारसी स्थित आयुध निर्माण फैक्ट्री में भी एसिड टैंक में धमाका हुआ था। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। 

ये भी पढ़ें

योगी को CM बनाने पर अमेरिकी अखबार ने की आलोचना, भारत की तीखी

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा 600 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला शातिर ठग
CM योगी का फरमान, 'सरकारी दफ्तरों में लगेंगे बायोमिट्रिक सिस्टम और CCTV'
'जो जुल्म हमारी कौम पर पिछली सरकार में हुआ, वह इस सरकार में नहीं होगा'
Video देखिए....लव जिहाद के सवाल पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ
अयोध्या विवाद: श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने ठुकराया बातचीत का सुझाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत