1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हर परिवार के एक शख्स को मिलेगी सरकारी नौकरी? जानिए- क्या है सच्चाई

हर परिवार के एक शख्स को मिलेगी सरकारी नौकरी? जानिए- क्या है सच्चाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2021 06:19 pm IST,  Updated : Jul 10, 2021 06:23 pm IST

बड़ी संख्या में युवाओं का सपना होता है कि वह सरकारी नौकरी करें। हर साल लाखों युवा सरकारी नौकरियों के लिए अप्लाई करते हैं। ऐसे में कुछ लोग सरकारी नौकरियों से जुड़ी अफवाहें भी फैला रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

नई दिल्ली: बड़ी संख्या में युवाओं का सपना होता है कि वह सरकारी नौकरी (Government Jobs) करें। हर साल लाखों युवा सरकारी नौकरियों के लिए अप्लाई करते हैं। ऐसे में कुछ लोग सरकारी नौकरियों से जुड़ी अफवाहें भी फैला रहे हैं। दरअसल, एक यूट्यूब चैनल पर दावा किया गया है कि केंद्र सरकार (Modi Government) हर परिवार से एक शख्स को सरकारी नौकरी दे रही है।

लेकिन, क्या यह दावा सही है? इसी सवाल की खोज के लिए केंद्र सरकार की एजेंसी प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक विंग ने इस दावे की पड़ताल की। PIB की फैक्ट चेक विंग (PIB Fact Check) ने इस दावे की भी जांच की। जांच में पता चला कि दावा फेक है। PIB फैक्ट चेक ने इस संबंध में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकार दी।

PIB की फैक्ट चेक विंग ने @PIBFactCheck से ट्वीट किया, "दावा: एक यूट्यूब चैनल पर दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा "एक परिवार एक नौकरी योजना" के तहत हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। PIB Fact Check: यह दावा फ़र्ज़ी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।"

गौरतलब है कि PIB की फैक्ट चेक विंग सरकार या उसकी योजनाओं से जुड़ी संदेहपूर्ण खबरों का फैक्ट चेक करती है। PIB की यह विंग सरकार, सरकारी योजनाओं, राष्ट्र और लोगों के हितों से जुड़े तथ्यों, जानकारियों, दावों और अफवाहों की पड़ताल करती है। 

अगर आपको भी केंद्र सरकार की नीति/योजना से जुड़ी किसी खबर या दावे में कोई संदेह है तो आप भी PIB की फैक्ट चेक विंग से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें @PBIFactCheck पर ट्वीट, 8799711259 पर व्हाट्सएप और pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत