1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. यशपाल का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. यशपाल का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2017 02:37 pm IST,  Updated : Jul 25, 2017 02:37 pm IST

प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर यशपाल का नोएडा स्थित उनके आवास में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यशपाल का निधन सोमवार देर रात हुआ।

Prof. Yashpal- India TV Hindi
Prof. Yashpal

नई दिल्ली/नोएडा: प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर यशपाल का नोएडा स्थित उनके आवास में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यशपाल का निधन सोमवार देर रात हुआ। उनका जन्म 1926 में झंग (अब पाकिस्तान) में हुआ था और वह कैथल में पले-बढ़े थे, जो अब हरियाणा में है। कॉस्मिक किरणों के अध्ययन में अपने योगदान के लिए मशहूर यशपाल ने 1949 में पंजाब विश्वविद्यालय से भौतिकी में मास्टर्स की हासिल की थी। 

उन्होंने 1958 में मासाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी। विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अपने योगदान के लिए 1976 में वह पद्म भूषण से नवाजे गए थे।लोक प्रशासन, शिक्षा और प्रबंधन में उत्कृष्ट काम के लिए अक्टूबर 2011 में उन्हें लाल बहादुर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

पीएम मोदी ने शोक जताया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत