1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फारुक अब्दुल्ला ने जताई उम्मीद, अफगानिस्तान में अच्छी हुकूमत चलाएंगे तालिबान

फारुक अब्दुल्ला ने जताई उम्मीद, अफगानिस्तान में अच्छी हुकूमत चलाएंगे तालिबान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2021 01:25 pm IST,  Updated : Sep 08, 2021 01:25 pm IST

फारुक अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई है कि अफगानिस्तान में तालिबान एक अच्छी हुकूमत चलाएंगे और लोगों से इंसाफ करेंगे।

फारुक अब्दुल्ला ने जताई उम्मीद, अफगानिस्तान में तालिबान अच्छी हुकूमत चलाएंगे- India TV Hindi
फारुक अब्दुल्ला ने जताई उम्मीद, अफगानिस्तान में तालिबान अच्छी हुकूमत चलाएंगे Image Source : FILE

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारुख अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई है कि अफगानिस्तान में तालिबान एक अच्छी हुकूमत चलाएंगे और लोगों से इंसाफ करेंगे। उन्होंने कहा कि तालिबान को सभी के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाने की कोशिश करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा-'अफगानिस्तान एक अलग मुल्क हैं और उन्हें अब उस मुक्ल को संभालना है जो वहां पर आए हैं, मैं ये उम्मीद करूंगा कि वे इंसाफ करेंगे और एक अच्छी हुकूमत चलाएंगे और मानव अधिकारों पर ध्यान देंगे और इस्लामी उसूल से चलाएंगे, उन्हें दुनिया के हर देश के साथ अपने दोस्ताना रिश्तें बनाने के लिए कोशिश करनी चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत