1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मां ने दुनिया छोड़ी. बाप ने बेटी, अस्पताल कर रहा है देखभाल

मां ने दुनिया छोड़ी. बाप ने बेटी, अस्पताल कर रहा है देखभाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 05, 2016 10:21 am IST,  Updated : Dec 05, 2016 10:21 am IST

करनाल, हरियाणा: हरियाणा के करनाल ज़िले के एक अस्पताल में 18 दिन की एक बच्ची को अपने पिता का इंतज़ार है। दरअसल इस बच्ची की मां ने इसे जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया

newborn baby- India TV Hindi
newborn baby

करनाल, हरियाणा:  हरियाणा के करनाल ज़िले के एक अस्पताल में 18 दिन की एक बच्ची को अपने पिता का इंतज़ार है। दरअसल इस बच्ची की मां ने इसे जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया और पिता उसे अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया। कल्पना चावला गवर्नमेंट अस्पताल का स्टाफ़ बच्ची की देखरेख कर रहा है।

कल्पना चावला गवर्नमेंट अस्पताल के डॉ. योगेश शर्मा के अनुसार छत्तीसगढ़ की राज कुमारी करनाल ज़िले के घरौंदा में अपने पति के साथ रहती थी। उसे 17 नवंबर को अस्पताल में दिख़ाल कराया गया था। बच्ची के जन्म के बाद राज कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे रोहतक के अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बच्ची को अस्पताल में ही रखा। बच्ची का पिता 3-4 दिन बाद आया और फिर चला गया।

कुछ दिन के बाद अस्पताल ने ज़िला बाल सुरक्षा अधिकारी और पुलिस को इसकी सूचना दी ताकि बच्ची के पिता को खोजा जा सके।

ज़िला बाल सुरक्षा अधिकारी सुमन नैन ने बताया कि उन्होंने बच्ची के पिता राज कुमार से फ़ोन पर कई संपर्क किया लेकिन उसे बच्ची में कोई दिलचस्पी नही है। हम कुछ दिन और इंतज़ार करेंगे फिर बच्ची को चाइल्ड केयर सेंटर में शिफ़्च कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्ची को गोद लेना चाहता है तो कानूनी कार्यवाही कर ले सकता है। हमने पुलिस से पिता के ख़िलाफ़ FIR दायर करने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत