1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंतिम संस्कार के पैसे ना होने पर बाप ने नाले में फेंका बेटी का शव

अंतिम संस्कार के पैसे ना होने पर बाप ने नाले में फेंका बेटी का शव

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 04, 2017 07:30 am IST,  Updated : Jun 04, 2017 07:30 am IST

अंतिम संस्कार के लिए पैसा न होने के कारण एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का शव नाले में फेंक दिया। उसकी बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी।

hydrabad- India TV Hindi
hydrabad

हैदराबाद: अंतिम संस्कार के लिए पैसा न होने के कारण एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का शव नाले में फेंक दिया। उसकी बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी। मैलार्देवपल्ली पुलिस के अनुसार पैंतैया (45) ने अपनी बेटी का शव नाले में फेंक दिया। उसकी बेटी ने पांच मई को कथित तौर पर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। (पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैकरॉन से पेरिस में मुलाकात की)

पैंतैया एक केमिकल फैक्टरी में काम करता है। उसने शहर के बाहरी इलाके में अपने घर के पास एक नाले में शव को फेंक दिया था। शरीर के अंग 31 मई को नाले में बहते मिले। पुलिस ने बताया कि पैंतैया के बेटे ने भी पिछले साल कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी भवानी ने पांच कई को आत्महत्या की थी।

मैलार्देवपल्ली पुलिस के उप निरीक्षक जे नागचेरी ने पीटीआई भाषा से कहा, उस पर (भवानी) एक चोरी के मामले में शामिल होने का आरोप था। पैंतैया ने पुलिस को बताया कि उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे इसलिए उसने उसका शव नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत