नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आय़ा है जिसमें एक महिला के रिश्वत न देने पर उसे ईट से मारा गया। मामला दिल्ली के खान मार्केट इलाके का है जहां ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल सतीश चंद्रा दो पहिया वाहन पर सवार रमनजीत नामक महिला का रेड लाइट जंप करने के आरोप में चालान काट रहा था। रमनजीत चालान कटवाने के लिए तैयार भी हो गई लेकिन कांस्टेबल ने उससे 200 रूपये की रिश्वत मांगकर मामला रफा-दफा करने की पेशकश की।
एक मीडिया चैनल से बात करने के दौरान रमनजीत ने कहा, "मैंने उससे कहा कि आप चालान कर दीजिए तो पुलिसवाले ने कहा कि 200 रुपये दो और बिना पर्ची के ही हो जाएगा। मैंने पर्ची मांगी तो उसने कहा कि नहीं 200 रुपये दे दो।"
रमनजीत ने रिश्वत देने से इनकार करने के बाद अपनी स्कूटी पर आगे बढ़ाई तभी पुलिसकर्मी गुस्सा हो गया और महिला की स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। आप को बता दे कि महिला के साथ दो बच्चे भी थे जो स्कूटी की सीट पर पीछे बैठे थे और स्कूटी गिरने से दोनों बच्चों को भी चोट आई।
इस पर महिला ने एक पत्थर उठाकर चंद्रा की बाइक पर मारा। एक चश्मदीद द्वारा फोन से बनाए गए विडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि इसके बाद चंद्रा ने एक ईंट उठाकर महिला को मार दी। ईंट महिला की पीठ पर लगी। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने इस घटना के लिए माफी मांगी है और चंद्रा को सस्पेंड कर दिया है।
देखें विडियों-