1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फरारी कार सवार ने फुटपाथ पर चल रहे वृद्ध को कुचला, घटनास्थल पर ही हुई मौत

फरारी कार सवार ने फुटपाथ पर चल रहे वृद्ध को कुचला, घटनास्थल पर ही हुई मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2020 05:41 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 05:41 pm IST

हैदराबाद में रविवार (11 अक्टूबर) को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। यहां एक फरारी कार सवार ने नियंत्रण खोते हुए फुटपाथ पर चल रहे एक वृद्ध को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Ferrari run over footpath killing one in Hyderabad - India TV Hindi
Ferrari run over footpath killing one in Hyderabad  Image Source : INDIA TV

हैदराबाद में रविवार (11 अक्टूबर) को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। यहां एक फरारी कार सवार ने नियंत्रण खोते हुए फुटपाथ पर चल रहे एक वृद्ध को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना लगभग शाम 3.30 बजे की है। साइबराबाद की मढ़ापुर पुलिस ने बताया कि, फरारी कार का चालक तेज गति में गाड़ी चला रहा था और अनाचक से कार पर नियंत्रण खो दिया था।

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि फरारी कार (TS 08 SP 9999) ने 100 फुट रोड पर रत्नदीप सुपरमार्केट के पास एक पैदल यात्री को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही शख्स की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने फरारी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बाबू के रूप में हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।