1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU हिंसा मामले में चार FIR दर्ज, नकाबपोश हमलावरों की पहचान करने में जुटी पुलिस

JNU हिंसा मामले में चार FIR दर्ज, नकाबपोश हमलावरों की पहचान करने में जुटी पुलिस

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jan 06, 2020 08:38 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 08:48 pm IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार की रात को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने सोमवार शाम तक चार FIR दर्ज की।

Police - India TV Hindi
Police personnel stand guard at the main gate of the Jawaharlal Nehru University (JNU), on Sunday evening in New Delhi. Image Source : PTI

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार की रात को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने सोमवार शाम तक कुल चार FIR दर्ज की। पुलिस पहले ही तीन FIR दर्ज कर चुकी थी, इसके बाद पुलिस ने नई और चौथी FIR भी दर्ज की। यह FIR सर्वर डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में सर्वर तोड़ने के मामले को लेकर दर्ज की गई है, जिसकी शिकायत JNU एडमिनिस्ट्रेशन के VC ने की थी। फिलाहल, अब पुलिस नकाबपोश हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

FIR की कुछ मुख्य बातें

  1. रविवार की दोपहर करीब 3.45 बजे हिंसा शुरू हुई, जब पेरियार हॉस्टल में नकाबपोश बदमाशों ने छात्रों पर हमला किया।
  2. साबरमती हॉस्टल में शाम 7 बजे के आसपास दंगाइयों के घुसने के बारे में पुलिस ने कई कॉल रिसीव किए।
  3. परिसर में रोड लिए कम से कम 50 नकाबपोश लोग देखे गए।
  4. दंगा करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और गैरकानूनी तौर पर जमा होना के तहत FIR दर्ज की गई।

FIR की कॉपी

FIR copy
FIR copy

JNU के गेट पर 700 पुलिसकर्मी तैनात

जेएनयू परिसर में छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले के एक दिन बाद सोमवार को विश्वविद्यालय के द्वार के बाहर करीब 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि 'कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है।' गौरतलब है कि जेएनयू परिसर में रविवार रात को हुई हिंसा में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 34 लोग घायल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत