1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISRO के कार्यालय में लगी आग, एक घंटे में किया काबू

ISRO के कार्यालय में लगी आग, एक घंटे में किया काबू

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 28, 2018 02:28 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 03:05 pm IST

इस घटना में सिर्फ कुछ पुरानी किताबें जली हैं। आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया

Fire at ISRO office in Ahmedabad - India TV Hindi
Fire at ISRO office in Ahmedabad 

अहमदाबाद। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के अहमदाबाद कार्यालय में शुक्रवार दोपहर को आग लगी थी, आग पर काबू करने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां पहुंचीं लेकिन इस्तेमाल एक ही गाड़ी का हो पाया। आग से किसी तरह का जानमाल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

अधिकारी ने कहा कि इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी) के भंडारगृह में यह आग लगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एम. एफ. दस्तूर ने कहा कि आग पर एक घंटे के अंदर काबू पा लिया गया। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं लेकिन सिर्फ एक का ही इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘आग एसएसी परिसर के भंडारगृह में शुक्रवार सुबह लगी। इस घटना में सिर्फ कुछ पुरानी किताबें जली हैं। आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत