1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे में एक गैराज में लगी आग, 10 गाड़ियां जलकर खाक

पुणे में एक गैराज में लगी आग, 10 गाड़ियां जलकर खाक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2020 10:46 am IST,  Updated : Jun 25, 2020 10:46 am IST

महाराष्ट्र में पुणे जिले के कोंधवा इलाके में एक गैराज में आग लगने से कम से कम 10 चौपहिया वाहन जलकर खाक हो गए, जिनमें से ज्यादातर कारें थीं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : ANI

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे जिले के कोंधवा इलाके में एक गैराज में आग लगने से कम से कम 10 चौपहिया वाहन जलकर खाक हो गए, जिनमें से ज्यादातर कारें थीं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

अधिकारी ने बताया, ‘‘गैराज में बुधवार देर रात आग लगी। वहां चार पहिये वाले कई वाहन खड़े थे और अन्य सामान रखा था। हमें देर रात 11 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली। दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और साढ़े 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।’’ 

उन्होंने बताया कि आग में चार पहिये वाली कम से कम 10 गाड़ियां और अन्य सामान नष्ट हो गया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। वहीं, इसके अलावा मुम्बई से भी आग लगने की खबर है।

दक्षिण मुम्बई में नरीमन प्वाइंट के पास ‘बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत’ के कार्यालय में बृहस्पतिवार को आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैंक जॉली मेकर चैंम्बर 2 इमारत में स्थित है। आग सुबह करीब पांच बजे लगी।

उन्होंने बताया कि आग 4,000 वर्ग फुट के भूतल क्षेत्र में फैल गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत