1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देर रात पाकिस्तान ने भी किया था सीजफायर उल्लंघन, मिला करारा जवाब

देर रात पाकिस्तान ने भी किया था सीजफायर उल्लंघन, मिला करारा जवाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 17, 2020 09:29 am IST,  Updated : Jun 17, 2020 09:29 am IST

चीन भारत के बीच लद्दाख में में जारी खूनी संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने भी नापाक हरकत को अंजाम दिया है।

Cease Fire violation - India TV Hindi
Cease Fire violation  Image Source : FILE

चीन भारत के बीच लद्दाख में में जारी खूनी संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने भी नापाक हरकत को अंजाम दिया है। भारत चीन ​विवाद के बीच पाकिस्तान ने भी सीजफायर का उल्लंघन कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून की देर शाम पाकिस्तान ने उकसाने वाली फायरिंग शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने मोर्टार और अन्य भारी हथियारों से सीमा पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत