1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा सेक्‍टर 73 में भीषण आग, 150 से ज्‍यादा झुग्गियां खाख

नोएडा सेक्‍टर 73 में भीषण आग, 150 से ज्‍यादा झुग्गियां खाख

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2019 07:27 am IST,  Updated : Jan 04, 2019 09:09 am IST

दिल्ली से सटे नोएडा में गुरुवार रात भयंकर हादसा घट गया। नोएडा के सेक्टर 73 स्थित झुग्गियों में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 3.45 बजे की है।

Noida Fire- India TV Hindi
Noida Fire

दिल्‍ली से सटे नोएडा में गुरुवार रात भयंकर हादसा घट गया। नोएडा के सेक्‍टर 73 स्थित झुग्गियों में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 3.45 बजे की है। इस भीषण आग के चलते करीब 150 झुग्गियां जलकर खाख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सर्दी की रात में आग की वजह से अपनी झु‍ग्‍गी गंवा चुके लोगों को दोहरी आफत का सामना करना पड़ा। सैकड़ों की संख्‍या में लोगों को खुले में रात बितानी पड़ी है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत