1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: बुजुर्ग ने की आत्महत्या, एक हफ्ते तक पंखे से लटकी रही लाश

नोएडा: बुजुर्ग ने की आत्महत्या, एक हफ्ते तक पंखे से लटकी रही लाश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2019 03:48 pm IST,  Updated : Jan 02, 2019 03:48 pm IST

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बुजुर्ग ने करीब एक हफ्ते पहले आत्महत्या की थी। चूंकि वह घर पर अकेले रहते थे, इसलिए इस बात की जानकारी किसी को नहीं हो पाई।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नोएडा: कासना थाना क्षेत्र की एनएसजी कॉलोनी में रहने वाले 65 वर्षीय एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने उसके फ्लैट से बदबू आने के बाद बुधवार सुबह मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने करीब एक हफ्ते पहले आत्महत्या की थी।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक निशांक शर्मा ने बताया कि कासना थाना क्षेत्र की एनएसजी कॉलोनी के एक फ्लैट में किराए पर रहने वाले 65 वर्षीय नारायण सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर में अकेले रहते थे। उन्होंने बताया कि जब उनके फ्लैट से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई और फंदे से शव को नीचे उतारा।

शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बुजुर्ग ने करीब एक हफ्ते पहले आत्महत्या की थी। चूंकि वह घर पर अकेले रहते थे, इसलिए इस बात की जानकारी किसी को नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत