1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

प्रधानमंत्री कार्यालय में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 17, 2017 07:20 am IST,  Updated : Oct 17, 2017 07:20 am IST

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी ने दमकल विभाग को इस जानकारी दी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस कमरे के एसी में आग लगी, जिसके बाद धुआं कमरे में भी भर गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया गया।

PMO-Fire- India TV Hindi
PMO-Fire

नई दिल्ली: बेहद सुरक्षित माने जाने वाले प्रधानमंत्री कार्यालय में बीती रात आग लग गई। आग PMO के  दूसरी मंजिल पर मौजूद कमरा नंबर 242 में लगी। फायर अधिकारी के मुताबिक आग 3:35 बजे लगी थी। फायर ब्रिगेड के मुताबिक बीस मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया। अब ये जांच की जा रही है कि आग से किसी दस्तावेज़ को नुकसान हुआ है या नहीं।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी ने दमकल विभाग को इस जानकारी दी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस कमरे के एसी में आग लगी, जिसके बाद धुआं कमरे में भी भर गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया गया।

दिल्ली पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। इस कमरे में क्या काम होता और कितना नुकसान हुआ इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत