1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सरकारी दफ्तर में आग लगी

दिल्ली में सरकारी दफ्तर में आग लगी

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 02:24 pm IST,  Updated : May 29, 2015 02:27 pm IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उद्योग भवन में शुक्रवार को आग लग गई। मध्य दिल्ली स्थित उद्योग भवन में कई सरकारी मंत्रालयों के कार्यालय हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,

दिल्ली में सरकारी...- India TV Hindi
दिल्ली में सरकारी दफ्तर में आग लगी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उद्योग भवन में शुक्रवार को आग लग गई। मध्य दिल्ली स्थित उद्योग भवन में कई सरकारी मंत्रालयों के कार्यालय हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुबह 10.45 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए दमकल के तीन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।"

उद्योग भवन की पांचवी मंजिल पर स्थित कमरा संख्या 570 में आग लगी थी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत