1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पक्षी उड़ाने के लिए जला रहे थे पटाखे, रन-वे पर लगा दी आग

पक्षी उड़ाने के लिए जला रहे थे पटाखे, रन-वे पर लगा दी आग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2015 09:01 pm IST,  Updated : Jul 06, 2015 09:06 pm IST

चेन्नई: यहाँ के हवाई अड्डे की हवाई पट्टी पर उस वक्त आग लग गई जब कर्मचारियों ने विमानों की आवाजाही में बाधा पैदा करने वाले पक्षियों को उड़ाने के लिए पटाखे छोड़े। अच्छी बात यह रही कि

पक्षी उड़ाने को जला...- India TV Hindi
पक्षी उड़ाने को जला रहे थे पटाखे, रन-वे पर लगा दी आग

चेन्नई: यहाँ के हवाई अड्डे की हवाई पट्टी पर उस वक्त आग लग गई जब कर्मचारियों ने विमानों की आवाजाही में बाधा पैदा करने वाले पक्षियों को उड़ाने के लिए पटाखे छोड़े। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आग को तत्काल बुझा दिया गया और इसमें किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई। 

अधिकारियों ने बताया कि रनवे के समीप बे-55 के पास सूखी घास में उस वक्त आग लग गई जब पक्षियों को रनवे से उड़ाने के लिए जलाए गए पटाखे वहां आ गिरे। दमकल ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। आमतौर पर, पक्षियों को डराकर भगाने के लिए विमानों के उतरने या उड़ान भरने से पूर्व पटाखे चलाकर उन्हें खदेड़ा जाता है।

क्यों जलाए जाते हैं हवाई पट्टी पर पटाखे-

 आपको बता दें कि पक्षियों के विमान के संपर्क में आने पर बड़ा हादसा हो सकता है । ऐसा कई बार हो भी चुका है। यदि कोई पक्षी उड़ता हुआ विमान के इंजन में घुस जाए तो इससे पूरा प्लेन क्रैश कर सकता है। पिछले सप्ताह भी ऐसा ही एक वाक्या बे-48 के पास हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत