1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘पिछले दो दिनों से सीमा पार से होने वाली गोलीबारी थम गई है’

‘पिछले दो दिनों से सीमा पार से होने वाली गोलीबारी थम गई है’

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2016 09:57 am IST,  Updated : Nov 26, 2016 09:57 am IST

पणजी: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पिछले दो दिनों से सीमा पार से होने वाली गोलीबारी थम गई है, क्योंकि दुश्मन पलटवार को महसूस कर रहा है । पाकिस्तान की ओर से डीजीएमओ

Manohar-Parrikar- India TV Hindi
Manohar-Parrikar

पणजी: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पिछले दो दिनों से सीमा पार से होने वाली गोलीबारी थम गई है, क्योंकि दुश्मन पलटवार को महसूस कर रहा है ।

पाकिस्तान की ओर से डीजीएमओ स्तर की बातचीत का अनुरोध किए जाने की तरफ इशारा करते हुए पर्रिकर ने कहा, ‘लक्षित हमले के बाद कायराना हरकतें जारी थीं, जिस पर हमारे सशस्त्र बलों ने सीमा पर कड़ा पलटवार किया । उनके हमलों पर हमारा पलटवार करारा था।’

गोवा के संखलिम गांव में एक रैली को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने कहा, ‘परसों हमें उनकी तरफ से फोन आया जिसमें पलटवार रोकने का अनुरोध किया गया।’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनसे कहा कि हमें (पलटवार) रोकने में कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि हमें इसमें दिलचस्पी नहीं है, लेकिन उन्हें भी ये सब रोकना होगा । पिछले दो दिन से सीमा पार से गोलीबारी थम गई है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत