1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid-19: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में संक्रमण का पहला मामला आया सामने

Covid-19: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में संक्रमण का पहला मामला आया सामने

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2020 03:50 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 03:50 pm IST

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल और स्पीति में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सोमवार को सामने आया है। बिहार निवासी एक श्रमिक (25) में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Covid-19: हिमाचल प्रदेश के...- India TV Hindi
Covid-19: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में संक्रमण का पहला मामला आया सामने  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल और स्पीति में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सोमवार को सामने आया है। बिहार निवासी एक श्रमिक (25) में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के लिए काम करने वाले श्रमिक को केलांग क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 918 हो गई।

अधिकारियों के अनुसार राज्य में 379 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 518 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 11 लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं और आठ लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में हमीरपुर में सबसे ज्यादा 117 लोगों का इलाज चल रहा है।

इसके अलावा कांगड़ा में 115, सोलन में 45, उना में 31, शिमला में 20, बिलासपुर में 16, सिरमौर में 14, चम्बा में नौ, मंडी और किन्नौर में पांच-पांच तथा लाहौल-स्पीति और कुल्लू में एक-एक मरीज का इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत