1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उन्नाव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत

उन्नाव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2015 09:12 pm IST,  Updated : Jun 04, 2015 09:15 pm IST

लखनऊः उत्तरप्रदेश सरकार ने उन्नाव जिले में पांच लोगों की कथित रूप से जहरीली शराब पीने से मौत होने के बाद आज जिला आबकारी अधिकारी समेत दस आबकारी तथा पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया

उन्नाव में जहरीली...- India TV Hindi
उन्नाव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत

लखनऊः उत्तरप्रदेश सरकार ने उन्नाव जिले में पांच लोगों की कथित रूप से जहरीली शराब पीने से मौत होने के बाद आज जिला आबकारी अधिकारी समेत दस आबकारी तथा पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि उन्नाव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान लालचन्द्र सोनकर :50: तथा उसके भाई छतर सोनकर :40: और लगभग 25 साल उम्र के तीन युवकों मंगली, राजेश और राकेश की मौत होने के बाद मामले की जांच की गयी।

    
उन्होंने बताया कि जांच में उनके शराब पीने की बात प्रकाश में आयी है और प्रथम दृष्टया वही उनके मौत का कारण लगता है।

इस बीच सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि उन्नाव में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से हुई पांच मौतों के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर वहां के जिला आबकारी अधिकारी, प्रधान आबकारी सिपाही और चार आबकारी सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया है कि अवैध शराब की बिक्री की शिकायत पर जिला पुलिस अधीक्षक एम. पी. सिंह ने कोतवाली प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत