1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, तीन घायल

महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, तीन घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2019 02:29 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 02:29 pm IST

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सिन्नार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा यहां से 25 किलोमीटर दूर नासिक-पुणे राजमार्ग पर सिन्नार के पास शनिवार शाम हुआ। हादसे के समय स्थानीय लोग अपने जानवर चराने ले जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक चालक ने जैसे ही गायों को सड़क पार करते हुए देखा, उसने ब्रेक लगाए लेकिन हादसे में जानवरों को ले जा रहे दो लोग फिर भी उसकी चपेट में आ गए। इस बीच, ट्रक के अचानक रुकने पर पीछे आ रहा टेम्पो उससे टकरा गया और दोनों वाहनों में सवार एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि टेम्पो सवार एक व्यक्ति घायल भी हुआ है और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत