1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा, 21 ट्रेनें रद्द

दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा, 21 ट्रेनें रद्द

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2016 01:33 pm IST,  Updated : Jan 18, 2016 01:33 pm IST

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के साथ कोहरा छाया रहा जिसके कारण 21 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और कई ट्रेनें देर से चल रही हैं।

fog train- India TV Hindi
fog train

नयी दिल्ली: दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के साथ कोहरा छाया रहा जिसके कारण 21 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और कई ट्रेनें देर से चल रही हैं। खराब मौसम की वजह से हवाई यातायात भी बाधित रहा लेकिन किसी भी उड़ान को रद्द नहीं किया गया।

अधिकारी ने बताया, सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आद्रता 97 फीसदी दर्ज किया गया। सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई जबकि साढ़े आठ बजे 400 मीटर दर्ज की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की वजह से 21 ट्रेनें रद्द कर दी गई है जबकि पुरषोत्तम और पूर्वा एक्सप्रेस समेत दिल्ली आने वाली दस ट्रेनें देर से चल रही हैं।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया, खराब मौसम की वजह से कुछ देर से उड़ान भरने के कारण उड़ानों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा लेकिन किसी भी उड़ान को रद्द नहीं किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने कल सुबह भी कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है। अधिकारी ने बताया, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 19 और 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत