1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर बेसों की सुरक्षा के लिए ITVP से खोजी कुत्ते चाहती है वायुसेना

एयर बेसों की सुरक्षा के लिए ITVP से खोजी कुत्ते चाहती है वायुसेना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 25, 2016 08:45 pm IST,  Updated : Feb 25, 2016 08:45 pm IST

नई दिल्ली: पठानकोट हमले के बाद अपने बेसों की सुरक्षा के लिए कदम उठाते हुए भारतीय वायुसेना ने सुरक्षा ड्यूटी के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की सेवाएं मांगी हैं। आईटीबीपी

pathankot- India TV Hindi
pathankot

नई दिल्ली: पठानकोट हमले के बाद अपने बेसों की सुरक्षा के लिए कदम उठाते हुए भारतीय वायुसेना ने सुरक्षा ड्यूटी के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की सेवाएं मांगी हैं। आईटीबीपी अधिकारियों ने आज बताया कि वायुसेना मुख्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मदद मांगी है ताकि वह सुरक्षा संबंधी ड्यूटी और विस्फोटकों का पता लगाने की ड्यूटी के लिए प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की एक टुकड़ी अर्धसैनिक बलों, खासकर आईटीबीपी, से खरीद सके। उन्होंने बताया कि वायुसेना अधिकारियों ने सूचित किया है कि अभी उसके पास पर्याप्त खोजी कुत्ते नहीं हैं जिससे वह उन्हें ऐसी ड्यूटी पर तैनात कर सके और इसलिए वे आंतरिक सुरक्षा तंत्र में अपने समकक्षों से इस बाबत तत्काल मदद चाहते हैं।

वायुसेना के 950 फ्लाइंग और नॉन-फ्लाइंग बेसों की सुरक्षा ऑडिट के बाद ये सुरक्षा उपाय करने की जरूरत महसूस हुई है। सुरक्षा ऑडिट में पठानकोट सहित इन बेसों में सुरक्षा संबंधी खामियां भी सामने आई हैं। समझा जाता है कि वायुसेना आईटीबीपी से खोजी कुत्तों की खरीद करना चाहती है क्योंकि इस अर्धसैनिक बल को इस मामले में उत्कृष्ट केंद्र माना जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत