1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकवाद की अनदेखी नहीं, पाक ऐसी कार्रवाई करे जो नजर आए: भारत

आतंकवाद की अनदेखी नहीं, पाक ऐसी कार्रवाई करे जो नजर आए: भारत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 26, 2016 06:38 pm IST,  Updated : Apr 26, 2016 06:38 pm IST

भारत और पाकिस्तान ने मंगलवार को द्विपक्षीय बातचीत में साफ-साफ शब्दों में कुछ जटिल मुद्दे उठाए।

Foreign Secretary S Jaishankar with his Pakistani...- India TV Hindi
Foreign Secretary S Jaishankar with his Pakistani counterpart Aizaz Ahmad Chaudh

दिल्ली: भारत और पाकिस्तान ने मंगलवार को द्विपक्षीय बातचीत में साफ-साफ शब्दों में कुछ जटिल मुद्दे उठाए। इस बातचीत में भारत ने पड़ोसी देश से दो टूक कहा कि वह द्विपक्षीय रिश्तों पर आतंकवाद के असर की अनदेखी न करे, जबकि पाकिस्तान ने कश्मीर को प्रमुख मुद्दा करार दिया।

भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष ऐजाज अहमद चौधरी के बीच करीब 90 मिनट तक चली बातचीत के दौरान पठानकोट आतंकवादी हमला, 26-11 मामले के मुकदमे और समझौता एक्सप्रेस धमाकों की जांच जैसे जटिल मुद्दों पर चर्चा हुई।

जयशंकर और चौधरी के बीच मंगलवार की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तानी विदेश सचिव खासकर हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शिरकत के लिए यहां आए हैं। जनवरी में पठानकोट आतंकवादी हमले के बाद दोनों विदेशों सचिवों की निर्धारित वार्ता टाल दी गई थी। इस घटना के बाद यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात है।

मुलाकात के दौरान भारत ने पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव के अपहरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान ले जाया गया है। भारत ने जाधव के लिए तुरंत दूतावास संबंधी संपर्क उपलब्ध कराने की मांग भी की। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत ने साफ तौर पर कहा है कि जाधव को अगवा किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत