1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: बीच सड़क पर 'नशे' में मैडम, हाई-वे पर हाई वोल्टेज ड्रामा!

VIDEO: बीच सड़क पर 'नशे' में मैडम, हाई-वे पर हाई वोल्टेज ड्रामा!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2015 09:24 pm IST,  Updated : Aug 31, 2015 09:24 pm IST

नई दिल्ली: एक महिला हाईवे पर हंगामा कर रही है और पुलिसवाले शांत हो जाने के लिए गुहार लगाते रहते हैं। विदेशी महिला कभी बीच हाईवे पर जाकर बैठ जाती। कभी पुलिसवालों को ही डांटने

VIDEO: बीच सड़क पर 'नशे' में...- India TV Hindi
VIDEO: बीच सड़क पर 'नशे' में मैडम, हाई वोल्टेज ड्रामा!

नई दिल्ली: एक महिला हाईवे पर हंगामा कर रही है और पुलिसवाले शांत हो जाने के लिए गुहार लगाते रहते हैं। विदेशी महिला कभी बीच हाईवे पर जाकर बैठ जाती। कभी पुलिसवालों को ही डांटने लगती। करीब 1 घंटे तक यूं ही नेशनल हाईवे नंबर-1 पर हंगामा चलता रहा। महिला कौन थी। कहां से आई थी। ये किसी को नहीं पता था। ये काफी देर से हाईवे पर इधर-उधर भटक रही थी। गांववालों को लगा नशे में धुत होने की वजह से ये महिला ऐसी हरकतें कर रही है।

पहले गांववालों ने इसे काफी समझाने की कोशिश की समझा-बुझाकर सड़क के किनारे बैठने के लिए कहा लेकिन चुपचाप बैठने की बजाए इसने हंगामा शुरू कर दिया। लोग चुप कराते तो ये एक ही बात कही थी दूर हटो-दूर हटो। गांववाले जब इस महिला को शांत नहीं करा पाए तो किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी देर में पुलिस भी आ गई। मामला एक विदेशी महिला से जुड़ा था। ऐसे में महिला हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन किया गया। मौके पर लेडी कांस्टेबल भी आई मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए एंबुलेंस भी बुला ली गई। गांववालों के बाद अब पुलिसवालों की बारी थी। लेडी कांस्टेबल ने महिला को संभालने की कोशिश की लेकिन इसी के बाद शुरू हो गया सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा।

जिस नेशनल हाईवे पर ये हंगामा हो रहा था। वो हाईवे अमृतसर को दिल्ली से जोड़ता है। हंगामे की वजह से ट्रैफिक रुक गया। विदेशी महिला होने की वजह से पुलिसवाले कुछ ज्यादा ही सतर्कता बरत रहे थे। महिला की हरकतें ऐसी थीं जैसे वो नशे में बुरी तरह धुत हो। लेडी कांस्टेबल जब गाड़ी में बैठने के लिए कहती। तो ये डांट कर चुप करा देती। कभी ये पुलिसवालों से अपना हाथ छुड़ाकर सड़क की ओर भाग जाती। कभी सड़क के किनारे झाड़ियों की ओर पुलिसवालों को इसे संभालने में पसीने छूटने लगे। थक-हारकर पुलिस ने हॉस्पिटल ले जाने का फैसला किया लेकिन ये मैडम एंबुलेंस में बैठने के लिए तैयार नहीं हो रही थीं।

वीडियों में देखे सड़क पर विदेशी महिला का हाई वोलटेज ड्रामा-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत