Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. …जब हाथी के घायल बच्चे को बचाने के लिए कंधे पर लेकर दौड़ा एक शख्स

…जब हाथी के घायल बच्चे को बचाने के लिए कंधे पर लेकर दौड़ा एक शख्स

Written by: India TV News Desk Published : Dec 22, 2017 09:03 am IST, Updated : Dec 22, 2017 09:03 am IST

नेल्लीमाला के घंने जंगलों के बीचो-बीच हाथी का बच्चा अपने झुंड से बिछड़कर एक गड्ढे में गिर गया जिसके बाद ये कई घंटे तक बाहर निकलने की जद्दोजहद में तड़पता रहा। आखिरकार फोरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम के पहुंचने पर हाथी के बच्चे का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।

forest_department_officer_injured_elephant_calf_on_his_shoulder_in_coimbatore- India TV Hindi
Forest Department officer carries an injured elephant calf on his shoulder

नई दिल्ली: कोयंबटूर  के जंगलों से ऐसी तस्वीर आई है जिसे देखकर आप भी इंसानियत के जज्बे को सलाम  करेंगे। कोयंबटूर के जंगलों में हाथी के घायल बच्चे को बचाने के लिए फोरेस्ट कर्मियों ने दिलेरी की मिसाल कायम की है। फोरेस्ट कर्मी के दिलेरी और दरियादिली की ये तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर शेयर की जा रही है। हैरान करने वाला ये मामला कोयंबटूर के नेल्लीमाला के जंगल की है।

नेल्लीमाला के घंने जंगलों के बीचो-बीच हाथी का बच्चा अपने झुंड से बिछड़कर एक गड्ढे में गिर गया जिसके बाद ये कई घंटे तक बाहर निकलने की जद्दोजहद में तड़पता रहा। आखिरकार फोरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम के पहुंचने पर हाथी के बच्चे का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। वनकर्मी बेहद सावधानी से गड्ढे में उतरे और हाथी के बच्चे को किसी तरह बाहर निकला। गहरे गड्ढ़े में काफी देर तक गिरे रहने की वजह से नन्हा हाथी बुरी तरह ज़ख्मी हो गया था और वो चल भी नहीं पा रहा था।

इसके बाद एक वनकर्मी ने घायल नन्हे हाथी को कंधे पर उठा कर दौड़ पड़ा। इस दौरान दूसरे वनकर्मी तब तक नन्हे हाथी को लैक्टोजेन, ग्लूकोज और नारियल पानी देते रहे, जब तक कि ये एंबुलेंस तक नहीं पहुंचा गए। फोरेस्ट कर्मी की दिलेरी और दरियादिली की ये तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर शेयर की जा रही हैं।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement