1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम की पूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का 83 साल की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

असम की पूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का 83 साल की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 29, 2020 07:10 am IST,  Updated : Sep 29, 2020 07:10 am IST

असम की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं सैयदा अनवरा तैमूर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से ऑस्ट्रेलिया में निधन हो गया।

syeda anwara taimur- India TV Hindi
syeda anwara taimur Image Source : FILE

गुवाहाटी। असम की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं सैयदा अनवरा तैमूर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से ऑस्ट्रेलिया में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 83 वर्ष की थीं। तैमूर राज्य की एकमात्र मुस्लिम मुख्यमंत्री भी थीं। सूत्रों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पिछले कुछ सालों से ऑस्ट्रेलिया में अपने बेटे के साथ रह रही थीं। 

तैमूर ने असम में छह दिसंबर 1980 से लेकर 30 जून 1981 तक कांग्रेस की सरकार चलाई थी। वह चार बार विधायक रहीं और 1988 में राज्य सभा सदस्य बनीं। वह 2011 में कांग्रेस का दामन छोड़ एआईयूडीएफ में शामिल हो गई थीं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तैमूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “असम के विकास में उनके योगदान को याद रखा जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।” मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने भी तैमूर के निधन पर शोक जताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत