1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चलती बस में पूर्व BJP नेता ने युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

चलती बस में पूर्व BJP नेता ने युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2017 09:20 pm IST,  Updated : Jul 05, 2017 09:21 pm IST

चलती बस में कथित रूप से 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के एक पूर्व भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज कहा कि एक निजी स्कूल में शिक्षक रवींद्र बावनथाड़े को कल पीड़िता की शिकायत के बाद गढ़

maharashtra- India TV Hindi
maharashtra

चंद्रपुर (महाराष्ट्र): चलती बस में कथित रूप से 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के एक पूर्व भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज कहा कि एक निजी स्कूल में शिक्षक रवींद्र बावनथाड़े को कल पीड़िता की शिकायत के बाद गढ़चिरोली जिले की नागभीड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि मामले के सिलसिले में गढ़चिरोली से आज बस चालक समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 27 जून की है लेकिन युवती ने एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद पुलिस से दो जुलाई को शिकायत की। वायरल हुए वीडियो में नेता को युवती के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते देखा जा सकता है।

थाना प्रभारी बी डी मडावी ने कहा कि निजी लक्जरी बस के सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गयी। दोनों लोग नागपुर से गढ़चिरोली लौट रहे थे। युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि रवींद्र ने महिला को नौकरी दिलाने का वादा किया और उसे नागपुर ले गये और बाद में लौटते समय बस में दुराचार किया।

पीड़िता उसी स्कूल की पूर्व छात्रा है जहां रवींद्र शिक्षक है। मडावी ने बताया कि रवींद्र को बलात्कार और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत आरोपों में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कल एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इस बीच चिमूर-गढ़चिरोली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अशोक नेते ने कहा कि रवींद्र को चार-पांच महीने पहले पार्टी से निकाल दिया गया था। वह निष्क्रिय था और पार्टी के कामकाज को लेकर गंभीर नहीं था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत