1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ा, दिल्ली के AIIMS में किया गया भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ा, दिल्ली के AIIMS में किया गया भर्ती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2021 07:04 pm IST,  Updated : Oct 13, 2021 07:10 pm IST

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) का स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर है, उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

Former PM Manmohan Singh Admitted to Delhi AIIMS in Cardiology Department- India TV Hindi
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) का स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) का स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर है, उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। एक सूत्र ने बताया, ‘‘दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था और आज चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है। उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।’’ इसी साल अप्रैल में मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित भी हुए थे और एम्स में कुछ दिनों तक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी।

मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। एम्स में 2009 में उनकी हृदय बाईपास सर्जरी हुई थी। मनमोहन सिंह इसी साल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्हें 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी।

उनकी उम्र 88 साल है और उन्हें शुगर की भी बीमारी है। पूर्व पीएम की दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। उनकी पहली सर्जरी साल 1990 में यूनाइटेड किंगडम में हुई थी, जबकि 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बायपास सर्जरी की गई थी। पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद भी मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत