1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रामेश्वरम पहुंचा 'मिसाइलमैन' अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर

रामेश्वरम पहुंचा 'मिसाइलमैन' अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 27, 2015 11:55 pm IST,  Updated : Jul 29, 2015 02:17 pm IST

नई दिल्ली: देश के पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के पार्थिव शरीर को यहां से आज एक विशेष विमान के जरिए उनके गृहनगर रामेश्वरम लाया गया। दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति को सभी तीनों

पूर्व राष्ट्रपति...- India TV Hindi
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का निधन, अंतिम संस्कार रामेश्वरम में

नई दिल्ली: देश के पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के पार्थिव शरीर को यहां से आज एक विशेष विमान के जरिए उनके गृहनगर रामेश्वरम लाया गया।

दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति को सभी तीनों सैन्य बलों ने अंतिम विदाई दी जिसके बाद विशेष विमान ने सुबह करीब 8:15 बजे पालम हवाईअड्डे से उड़ान भरी।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन भी हवाईअड्डे पर मौजूद थे।

विमान मदुरै जाएगा जहां से आईएएफ का एक हेलीकॉप्टर पार्थिव शरीर को रामेश्वरम लेकर जाएगा।

तिरंगे में लिपटा कलाम का पार्थिव शरीर सुबह 7 बजे यहां उनके 10 राजाजी मार्ग आवास से एक तोपगाड़ी से हवाईअड्डे लाया गया। अपने जीवन से असंख्य भारतीयों को प्रेरित करने वाले कलाम को अधिकारियों और आम नागरिकों ने अंतिम विदाई दी।

कलाम के पार्थिव शरीर को रामेश्वरम ले जाए जाने के क्रम में नायडू और पर्रिकर भी उनके साथ हैं। जहाजरानी राज्य मंत्री पॉन राधाकृष्णन भी दोनों मंत्रियों के साथ जाएंगे। राधाकृष्णन तमिलनाडु के रहने वाले हैं।

पूर्व राष्ट्रपति का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ गुरवार को तमिलनाडु में उनकी जन्मभूमि रामेश्वरम में किया जाएगा।

सरकार ने कलाम के सम्मान में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

अगली स्लाइड में पढ़े- प्रणब मुखर्जी ने कहा कलाम के निधन से एक बड़ा Vaccum क्रिएट हो गया है, जिसे भरना मुश्किल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत