1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: दबंगों की दहशत से एक ही परिवार के चार लोगों ने की खुदकुशी

मध्य प्रदेश: दबंगों की दहशत से एक ही परिवार के चार लोगों ने की खुदकुशी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2015 06:41 pm IST,  Updated : Aug 07, 2015 07:03 pm IST

नई दिल्ली: मध्‍य प्रदेश के विदिशा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दबंगों की दहशत से एक ही परिवार के चार लोगों ने की खुदकुशी कर ली। घटना विदिशा जिले के त्योंदा कस्बे

मप्र: पजामे पर लिखा...- India TV Hindi
मप्र: पजामे पर लिखा सुसाइड नोट, चार लोगों ने की खुदकुशी

नई दिल्ली: मध्‍य प्रदेश के विदिशा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दबंगों की दहशत से एक ही परिवार के चार लोगों ने की खुदकुशी कर ली। घटना विदिशा जिले के त्योंदा कस्बे की है। बताया जा रहा है कि मंदिर की जमीन को लेकर परिवार और दबंगों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। दबंगों ने कई बार परिवार को धमकाया भी परिवार ने पुलिस में शिकायत भी की लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो चारों लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

परिवार के मुखिया ने अपने पजामे पर सुसाइड नोट लिखा है जिसमें प्रताडित करने वालों के नाम लिखे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है लेकिन सवाल है कि अगर पुलिस वक्‍त पर कार्रवाई करती तो एक परिवार बच सकता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत