1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच झुकी 4 मंजिला इमारत, टला बड़ा हादसा

हरियाणा: गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच झुकी 4 मंजिला इमारत, टला बड़ा हादसा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 03:36 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 03:36 pm IST

गुरुवार को शहर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गुरुग्राम के सेक्टर 46 में एक नवनिर्मित इमारत अपने स्थान से बाईं ओर झुक गई।

Police vacated a four-storey building in Gurugram's...- India TV Hindi
Police vacated a four-storey building in Gurugram's Sector-46 after it bent on one side Image Source : ANI

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लगातार दो दिन से रुक रुक कर जारी हल्की और तेज बारिश के चलते आम जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इस बीच गुरुवार को शहर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गुरुग्राम के सेक्टर 46 में एक नवनिर्मित इमारत अपने स्थान से बाईं ओर झुक गई। वहां रहने वाले लोगों को जब यह महसूस ​हुआ तो पुलिस और अन्य विभागों को इसकी सूचना दी गई। 

Gurugram
Image Source : ANIGurugram

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंच कर सेक्टर-46 स्थित इस चार मंजिला इमारत को खाली करा लिया गया है। फिलहाल इस इमारत से लोगों को दूर रहने को कहा गया है। अब संबंधित एजेंसियों की मदद से इस इमारत को गिराने की कवायद शुरू की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत