1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: सांबा और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर फिर देखे गए 4 संदिग्ध ड्रोन

J&K: सांबा और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर फिर देखे गए 4 संदिग्ध ड्रोन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2021 08:29 am IST,  Updated : Jul 16, 2021 08:29 am IST

जम्मू-कश्मीर के सांबा और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर 4 संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। इससे पहले सांबा और हीरा नगर में गुरुवार देर रात भी ड्रोन दिखाई दिए थे।

J&K: सांबा और जम्मू में...- India TV Hindi
J&K: सांबा और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर फिर देखे गए 4 संदिग्ध ड्रोन Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के सांबा और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर फिर 4 संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। इससे पहले सांबा और हीरा नगर में गुरुवार देर रात भी ड्रोन दिखाई दिए थे। संदिग्ध ड्रोन पर सुरक्षा बलों ने कई राउंड फायरिंग की थी। ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है और सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान से लगी सीमा पर ड्रोन की लगातार मूवमेंट देखने को मिल रही है।

सेना ने जम्मू में एलओसी के पास पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलियां चलायी

सेना ने यहां नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर (ड्रोन) पर गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना के चौकस जवानों ने बुधवार रात करीब नौ बजे पल्लनवाका सेक्टर में इसे देखा। सूत्रों ने कहा कि जब सैनिकों ने क्वाडकॉप्टर को नीचे गिराने के लिए गोलियां चलाईं तो वह पाकिस्तान की ओर लौट गया।

सूत्रों ने कहा कि इसे मूल रूप से क्षेत्र की टोह लेने के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा कि जम्मू वायु सेना स्टेशन के पास टिमटिमाती सफेद रोशनी का पता चला। हालांकि, वायुसेना ने किसी ड्रोन के दिखने की पुष्टि नहीं की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के अर्निया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक उड़ने वाली वस्तु को देखा और उस पर गोलियां चला दीं।

बता दें कि, दो जुलाई को पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन ने अर्निया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन बीएसएफ के जवानों द्वारा गोली चलाए जाने के बाद वह पीछे लौट गया। पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों ने 27 जून को तड़के जम्मू शहर में भारतीय वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन के जरिए दो बम गिराए थे जिससे दो कर्मियों को मामूली चोटें आयी थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत