नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वां ओलांद का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक तौर पर रस्मी स्वागत किया गया। 3 दिनों की भारत यात्रा पर आए राष्ट्रपति ओलांद को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। ओलांद ने राजघाट में लगाया एक पौधा जहां साथ में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर भी मौजूद थे। साथ ही हैदराबाद हाउस में मोदी और ओलांद के बीच कई समझौतों पर दस्तखत होंगे।
10.30 बजे - राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे
11.15 बजे - लोधी एस्टेट में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज राष्ट्रपति ओलांद से मिलने जाएंगी
1 बजे - प्रधानमंत्री मोदी और ओलांद के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत
द्विपक्षीय बातचीत में भारत और फ्रांस के बीच कई समझौतों पर दस्तखत होंगे
4 बजे - गुड़गांव में इंटरनेशनल सोलर एलायंस के सेक्रेटेरिएट का उद्घाटन करेंगे
6.30 बजे - उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से ओलांद की मुलाकात
7.30 बजे - राष्ट्रपति भवन में प्रणब मुखर्जी और ओलांद की मुलाकात
ओलांद के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में डिनर