1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सबसे सस्ते स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग 24 घंटे के लिए रोकी गई

सबसे सस्ते स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग 24 घंटे के लिए रोकी गई

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 18, 2016 04:47 pm IST,  Updated : Feb 18, 2016 04:49 pm IST

नई दिल्ली: दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल फोन जारी करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने फ्रीडम 251 नामक इस फोन के लिये ओवरलोड की वजह से अगले 24 घंटे के लिए आर्डर लेना रोक दिया

freedom smartphone- India TV Hindi
freedom smartphone

नई दिल्ली: दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल फोन जारी करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने फ्रीडम 251 नामक इस फोन के लिये ओवरलोड की वजह से अगले 24 घंटे के लिए आर्डर लेना रोक दिया है। कंपनी ने फोन की कीमत 251 रुपये रखी है।

भारतीय मोबाइल हैंडसेट बाजार में प्रवेश करने वाली नई कंपनी रिंगिंग बेल्स ने मात्र 251 रुपए का फोन पेश किया है जो दुनिया में सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया जा रहा है लेकिन इतनी कम कीमत पर फोन मुहैया कराने की व्यवहार्यता के संबंध में उद्योग जगत में चिंता पैदा हो गई है।

नोएडा स्थित इस कंपनी ने कल इस स्मार्टफोन का अनावरण किया जिसके लिए बुकिंग आज सुबह 6 बजे शुरू हो गई। फ्रीडम-251 ने अपनी वेबसाइट पर कहा, मित्रों, हम आपकी ओर से मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया को लेकर आभारी हैं और कहना चाहेंगे कि फिलहाल प्रति सेकेंड छह लाख हिट मिल रहे हैं जिससे सर्वर ओवरलोड हो गया है।

कंपनी ने कहा, हमारा आपसे अनुरोध है कि हम कुछ देर विराम लेना चाहते हैं और हम सेवा का उन्नयन कर रहे हैं जिसके बाद 24 घंटे में या इससे पहले आपके पास वापस लौटेंगे। एमिटी यूनिवर्सिटी के स्नातक मोहित कुमार गोयल द्वारा पांच महीने पहले स्थापित नोएडा की कंपनी ने कल रात एक बड़े समारोह में फ्रीडम 251 पेश किया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी मौजूद थे।

रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर इस समारोह में नहीं पहुंच सके जिनके बारे में कहा गया कि वे फोन का विमोचन करेंगे। आयोजकों ने कहा कि पार्रिकर मंत्रिमंडल की बैठक होने के कारण नहीं आ पाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत