1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से रौंदा, ऋषि धवन का शानदार प्रदर्शन, आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत

भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से रौंदा, ऋषि धवन का शानदार प्रदर्शन, आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Aug 02, 2026 08:15 pm IST,  Updated : Aug 02, 2026 10:14 pm IST

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में इंडियन रॉयल्स का सामना आज पाकिस्तान पैंथर्स की टीम से हुआ। इस मैच में नमन ओझा की कप्तानी में इंडियन रॉयल्स की टीम ने एक रोमांचक जीत दर्ज की।

ऋषि धवन- India TV Hindi
ऋषि धवन Image Source : AFP

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 का छठा मैच इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में इंडियन टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में इंडियन रॉयल्स टीम के लिए ऋषि धवन और सरुल कंवर ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया। वहीं गेंदबाजी में शादाब जकाती और सुबोध भाटी ने 2-2 विकेट लिए। ऋषि धवन ने इस मैच में बल्ले से 50 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 1 विकेट हासिल किए। यह इस टूर्नामेंट में इंडियन रॉयल्स टीम की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश टाइगर्स को हराया था

इमरान नजीर ने पाकिस्तान पैंथर्स के लिए बनाए सबसे ज्यादा 47 रन

इंडियन रॉयल्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान पैंथर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद यासिर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान इमरान नजीर ने 29 बॉल पर 47 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं इबरार अट्टा और तौफीक उमर ने 39-39 रन बनाए। यासिर शाह ने 10 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान पैंथर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना सकी। शादाब जकाती और सुबोध भाटी ने दो-दो विकेट लिए।

ऋषि धवन ने इंडियन रॉयल्स के लिए लगाया अर्धशतक

टारगेट का पीछा करने उतरी इंडियन रॉयल्स की टीम ने 17.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर दो विकेट से जीत हासिल की। कप्तान नमन ओझा का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला और वह 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक जलोटा ने 19 बॉल पर 30 रन की पारी खेली। ऑलराउंडर ऋषि धवन ने 33 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। धवन ने अपनी पारी में 5 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं सरुल कंवर ने 29 गेंदों में 46 रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। अनुरीत सिंह ने 6 बॉल पर नाबाद 16 रन बनाकर जीत हासिल की। इन सभी की शानदार पारी के बदौलत इंडियन रॉयल्स की टीम ने आखिरी रोमांचक जीत दर्ज की। मोहम्मद इरफान, राहत अली और यासिर शाह ने दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने बल्ले से बरपाया कहर, 91 गेंदों में 25 छक्कों की मदद से ठोक दिए 233 रन

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल