1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब CoWIN वेब पोर्टल पर दिखेंगी कोरोना वैक्सीन की कीमतें, 1 मई से टीका लगवाने जरूर जाएं

अब CoWIN वेब पोर्टल पर दिखेंगी कोरोना वैक्सीन की कीमतें, 1 मई से टीका लगवाने जरूर जाएं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2021 09:19 am IST,  Updated : Apr 26, 2021 09:19 am IST

अब आपको कोविन वेब पोर्टल पर एंटी-कोरोनावायरस वैक्सीन के प्रकार और उनकी कीमतें भी दिखेगी ताकि नागरिक पंजीकरण के समय अपनी सुविधानुसार चयन कर सकें।

अब CoWIN एप पर दिखेंगी...- India TV Hindi
अब CoWIN एप पर दिखेंगी कोरोना वैक्सीन की कीमतें, 1 मई से टीका लगवाने जरूर जाएं Image Source : PTI

नई दिल्ली: एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड-19 से रोकथाम के लिए टीका लगवा सकेंगे। इसके लिए आपको कोविन (CoWIN) वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना और वैक्सीनेशन के लिए समय लेना जरूरी होगा क्योंकि शुरुआत में टीकाकरण केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन कराने की परमिशन नहीं है। इसके अलावा अब आपको कोविन पोर्टल पर एंटी-कोरोनावायरस वैक्सीन के प्रकार और उनकी कीमतें भी दिखेगी ताकि नागरिक पंजीकरण के समय अपनी सुविधानुसार चयन कर सकें।

बता दें कि इसबार सरकार ने टीकाकरण अभियान में ढील देते हुए राज्यों, निजी अस्पतालों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सीधे टीका निर्माताओं से खुराक खरीदने की अनुमति भी दी है। अगले महीने से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत टीका निर्माता अपनी केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं (सीडीएल) से हर महीने जारी खुराकों की 50 प्रतिशत आपूर्ति केंद्र सरकार को देंगे और बाकी 50 प्रतिशत आपूर्ति को वे राज्य सरकारों को तथा खुले बाजार में बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे। आइए आपको बताते हैं 1 मई से शुरू हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे फेज के तहत आप कैसे 18 साल से ज्यादा आयु के लोग कैसे करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन।

क्या है रजिस्ट्रेशन का तरीका 

लोग Co-WIN पर रजिस्टर करा सकते हैं और वैक्सीनेशन के लिए कभी भी और कहीं से भी एप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की वेबसाइट पर भी नागरिकों को रजिस्ट्रेशन और एप्वाइंटमेंट के लिए यूजर गाइड दी गई है।

कैसे आप कर सकते हैं www.cowin.gov.in पर खुद का रजिस्ट्रेशन?      

  1. वैक्सीनेशन  के लिए www.cowin.gov.in पर लॉग-इन करें
  2. अपना मोबाइल नंबर डालें
  3. एकाउंट बनाने लिए ओटीपी लें
  4. ओटीपी डालने के बाद वैरिफाई बटन पर क्लिक करें
  5. इसके बाद आपको वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन पेज पर ले जाया जाएगा. इस पेज पर आपको एक विकल्प दिया जाएगा कि एक फोटो आईडी प्रुफ चुनें
  6. इसमें अपना नाम, आयु, लिंग और पहचान पत्र के डॉक्यूमेंट्स जमा करें
  7. पेज पर पूछा जाएगा कि क्या आपको कोई गंभीर बीमारी है, जिसे हां या नहीं में जवाब दिया जा सकता है
  8. अगर आपकी आयु 45 साल से ज्यादा है तो गंभीर बीमारी के लिए डॉक्टर का सार्टिफिकेट अपलोड करें
  9. जैसे ही रजिस्ट्रेशन के लिए डिटेल्स दर्ज की जाएंगी, रजिस्टर बटन पर क्लिक करें
  10. जैसे ही रजिस्ट्रेशन पूरी होगी, सिस्टम में आपकी पूरी एकाउंट डिटेल्स आ जाएगी
  11. इस मोबाइल नंबर के लिंक से तीन और लोगों को ‘Add More’ बटन पर क्लिक कर उन्हें जोड़ा जा सकता है
  12. वैक्सीनेशन सेंटर का चयन राज्य, जिला, ब्लॉक और पिन कोड के जरिए किया जा सकता है
  13. उसके बाद तारीख और उपलब्धता सामने स्क्रीन पर दिख जाएगी
  14. बुक बटन पर उसके बाद क्लिक करें
  15. जैसे ही बुकिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है तो आपको एक मैसेज मिलेगा. उस कंर्फमेशन डिटेल्स को आपको वैक्सीनेशन सेंटर पर दिखाना होगा.
  16. जैसे ही एक बार एप्वाइंटेंट तय हो जाता है तो उसे वैक्सीनेशन एप्वाइंटमेंट दिन से पहले रि-शेड्यूल किया जा सकता है.
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत