1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गैरसैंण होगा उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा में किया ऐलान

गैरसैंण होगा उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा में किया ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2020 07:42 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 08:07 pm IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज विधानसभा यह ऐलान किया कि गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया जाएगा।

त्रिवेंद्र सिंह रावत - India TV Hindi
त्रिवेंद्र सिंह रावत 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज विधानसभा यह ऐलान किया कि गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया जाएगा। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की मांग लंबे अर्से से की जा रही थी। गैरसैंण उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के चमोली में स्थित एक शहर है। यह शहर पूरे उत्तराखंड के मध्य भाग में है। इसलिए इसे देहरादून की जगह स्थाई तौर पर राजधानी बनाने की मांग लंबे अर्से से की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने आज गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राज्य बनाने का ऐलान किया। 

यहां विधानसभा में अपना बजट भाषण समाप्त करने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की। बाद में, पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा को राज्य के संघर्ष में शामिल हजारों महिलाओं, पुरुषों और आंदोलनकारियों के संघर्ष को समर्पित करता हूं। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी मौजूद थे। घोषणा के बाद रावत और अग्रवाल ने एक-दूसरे को मिठाई खिलायी।

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज उत्तराखंड का 2020- 21 का 53,526.97 करोड़ रुपये का बजट यहां राज्य विधानसभा में पेश किया। गैरसैण में चल रहे राज्य विधानसभा के सत्र में बुधवार को भोजनावकाश के बाद उन्होंने बजट पेश किया। उन्होंने बजट को राज्य के लोगों की नई उम्मीदों और आकांक्षाओं को परिलक्षित करने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने अपन बजट भाषण में कहा कि उनका यह बजट किसानों की समृद्धि, युवाओं के लिये रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सीमावर्ती गांवों में लोगों को वापस लाने, गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराने और दूरदराज इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का सृजन करने जैसे कुछ प्रमुख लक्ष्यों को लेकर तैयार किया गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत