1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब गांधी परिवार हुआ ललित बम का शिकार

अब गांधी परिवार हुआ ललित बम का शिकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 26, 2015 09:09 pm IST,  Updated : Jun 26, 2015 09:14 pm IST

आज लंदन में बैठे ललित मोदी ने ट्विटर से गांधी परिवार हमला बोल दिया। इस हमले का असर यह हुआ कि जिन मुद्दों की बंदूक लेकर कांग्रेस लम्बे समय से भाजपा पर हमला बोल

ललित के ट्वीट से अब...- India TV Hindi
ललित के ट्वीट से अब गांधी परिवार आफ़त में

आज लंदन में बैठे ललित मोदी ने ट्विटर से गांधी परिवार हमला बोल दिया। इस हमले का असर यह हुआ कि जिन मुद्दों की बंदूक लेकर कांग्रेस लम्बे समय से भाजपा पर हमला बोल रही थी। उसकी नली अब गांधी परिवार की ओर घूम गई। ललित ने ट्वीट में दावा किया कि वह प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा से लंदन में मिल चुके हैं। उनकी यह मुलाकात लंदन के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। इस ट्वीट के बाद कांग्रेस अब अचानक से बैकफुट पर आ गई है। इस ट्विटर बम से कांग्रेस अब खुद अपने ही खोदे गढ्ढे में गिरती नज़र आ रही है।

कांग्रेस बीते दो हफ्तों से सुषमा और वसुंधरा को लेकर मोदी और बीजेपी पर धुंआधार हमले कर रही है। अब जिस मामले को लगातार तूल देकर कांग्रेस भाजपा को लपेटने की कोशिश में थी। इससे वह खुद कैसे निपटेगी यह देखना होगा। क्योंकि अब तक गांधी परिवार की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं सीपी जोशी से जब उनकी प्रेस कान्फ्रेंस में इस बारे में सवाल पूछा गया तो उनसे ठीक से जवाब देते नहीं बना।

लंदन में बैठे ललित मोदी ने आज ट्विटर पर कुछ लाइनें लिखीं। असर ये हुआ कि बीजेपी और मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही कांग्रेस अचानक बैकफुट पर आ गई। अपने ट्वीट्स में ललित मोदी ने लंदन में प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा से मुलाकात का जिक्र किया। ललित मोदी ने दावा किया कि प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से उनकी लंदन के एक रेस्टोरेंट में मुलाकात हुई थी। ललित मोदी के इस ट्वीट ने कांग्रेस को अपने ही जाल में फंसा दिया क्या है ललित मोदी का वह विवादित ट्वीट आपको पढ़वाते हैं।

आगे पढ़िए-  ललित मोदी का विवादित ट्वीट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत