1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात पुलिस में 'बंधक संकट', ADG ने 17 पुलिसवालों को बंधक बनाया

गुजरात पुलिस में 'बंधक संकट', ADG ने 17 पुलिसवालों को बंधक बनाया

 Written By: Nirnaya Kapoor
 Published : Oct 01, 2015 09:37 am IST,  Updated : Oct 01, 2015 10:22 am IST

गांधीनगर: गुजरात में पुलिस अधिकारी ने गांधीनगर के कराई पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 17 पुलिस वालों को ही बंधक बना लिया। ADG रैंक के अधिकारी विपुल विजोय ने सज़ा के तौर पर पूरे दिन उन्हें

गुजरात पुलिस में 'बंधक...- India TV Hindi
गुजरात पुलिस में 'बंधक संकट', 17 पुलिसवाले बंधक बने

गांधीनगर: गुजरात में पुलिस अधिकारी ने गांधीनगर के कराई पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 17 पुलिस वालों को ही बंधक बना लिया। ADG रैंक के अधिकारी विपुल विजोय ने सज़ा के तौर पर पूरे दिन उन्हें अपने गराज में बिठाए रखा, न खाना दिया और ना ही पीने का पानी। जब ADG ने घंटों तक उन्हें भूखे प्यासे छोड़ दिया तो बंधक पुलिस कर्मियों ने पहले कंट्रोल रूम में फोन किया फिर मीडिया को।

DGP के आदेश के बावजूद भी एडिशनल डीजी ने इन बंधक पुलिसवालों को नहीं छोड़ा जिसके बाद सीनियर अफसरों को बीच-बचाव में आना पड़ा तब जाकर 14 घंटे बाद बंधक पुलिसकर्मियों की रिहाई हो पाई।

हालांकि इस मामले में किरकिरी होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को दूसरी ही कहानी सुनाई। हंसमुख पटेल, IG रेंज, गांधी नगर ने कहा कि पुलिसकर्मियों को बंधक नहीं बनाया गया था बल्कि 13 पुलिसकर्मी खुद वहां रूके थे क्योंकि उन्हें वहां से जाने का आदेश नहीं मिला था। साथ ही उन्होंने ये भी माना कि इस मामले में कुछ तो गड़बड़ है।

जानें क्या है मामला ?

  • 17 पुलिसकर्मियों को सजा देने के लिये बंधक बनाया था।
  • क्योंकि एडिशनल डीजी साहब के कुछ निजी काम सही तरीके से नहीं हो रहे थे।
  • इसलिए एडिशनल डीजी ने सभी को सजा देने का मन बनाया।
  • जबरन 17 पुलिकर्मियों को अपने घर के गैराज में बंधक बनाकर रखा।
  • पहले मंगलवार को दोपहर 4 बजे से रात 11 बजे तक घर में बैठाए रखा।
  • फिर बुधवार को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक जबरन बैठाए रखा।
  • इस दौरान इन 17 पुलिसकर्मियों को खाना-पीना नहीं दिया गया।

मामला गंभीर होने के कारण राज्य के DGP ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

अगली स्लाइड में देखें पूरा VIDEO...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत